-
☰
Murder Investigation: मासूम को वारिस बनाने के लिए मकान मालिक बना कातिल, 500 CCTV ने खोला हत्या का राज
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका के करगिल चौक स्थित नाले के पास जंगल में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका के करगिल चौक स्थित नाले के पास जंगल में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने अपने किराएदार की हत्या इसलिए कराई ताकि वह उसके सात वर्षीय बेटे को अपना वारिस बना सके। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, आरोपियों के मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था आरोपी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल ठाकुर और राजू कुमार के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में नजफगढ़ के धरमपुरा इलाके में रहते हैं। आरोपी अनिल ठाकुर एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को करगिल चौक के पास नाले से सटे जंगल में अखिलेश नामक व्यक्ति का शव मिला था। जांच में पता चला कि मृतक अखिलेश भी बिहार का निवासी था और आरोपी अनिल ठाकुर के मकान में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। तीन महीने पहले कैंसर के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी और उसका सात वर्षीय बेटा उसके साथ रह रहा था। अखिलेश के बेटे को अपना वारिस बनाना चाहता था आरोपी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अनिल ठाकुर अकेला रहता था और उसने योजना बनाई थी कि यदि अखिलेश की हत्या कर दी जाए तो वह उसके बेटे को अपना वारिस बना सकेगा। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को अनिल ने अपने साथी राजू कुमार के साथ मिलकर अखिलेश को शराब पिलाने का लालच दिया और उसे करगिल चौक के पास जंगल की ओर ले गया। रास्ते में पूछने पर आरोपियों ने कहा कि बाहर पुलिस चालान कर सकती है, इसलिए अंदर से चलना सुरक्षित रहेगा। पुलिस की कार्रवाई जंगल में पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने कथित रूप से हथौड़े से वार कर अखिलेश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक महत्वपूर्ण फुटेज में तीन लोगों के जंगल की ओर जाते हुए छह पैर दिखाई दिए, जबकि कुछ समय बाद केवल दो लोग ही वापस लौटते नजर आए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें धरमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को थाना द्वारका नॉर्थ और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत