-
☰
मध्य प्रदेश: जियालाल अहिरवार के स्वागत में सड़कों पर उमड़े समर्थक, बसपा ने दिखाया संगठन का दम
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी का मध्य प्रदेश के लटेरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी का मध्य प्रदेश के लटेरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक स्वागत यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम काला देव से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इसके पश्चात यह काफिला उत्साह और जोश के साथ तीतर बर्री, गोलाखेड़ा और खेड़ा लटेरी पहुंचा। इन सभी पड़ावों पर स्थानीय जनता ने फूल-मालाओं, साफे बांधकर और जोरदार नारों के साथ श्री जियालाल अहिरवार जी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, आपसी भाईचारा मजबूत करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत