-
☰
मध्य प्रदेश: बिजली कटौती पर भड़का जनआक्रोश, युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जावद विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जावद विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रात-रात भर बिजली बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने मुद्दा मजबूती से उठाया है। श्रवण सेन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लगातार बिजली कटौती से आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कत हो रही है। कई गांवों में पूरी रात बिजली बंद रहने से लोगों की नींद खराब हो रही है और छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जावद विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जनता का कहना है कि बार-बार लोड सेटिंग के नाम सेहो रही कटौती से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत