Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: मिशन महाराजा बली सेना संगठन में बड़ा फैसला, आरती राजपूत होंगी नई प्रदेश अध्यक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 23/07/2026 12:51:39 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 23/07/2026 12:51:39 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सामाजिक न्याय और विचारों की अलख जगाने में जुटे 'मिशन महाराजा बली सेना' संगठन में जल्द ही एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: सामाजिक न्याय और विचारों की अलख जगाने में जुटे 'मिशन महाराजा बली सेना' संगठन में जल्द ही एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह तय किया गया है कि आरती राजपूत को मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मध्य प्रदेश में संगठन के ढाँचे को और अधिक मजबूत करने तथा राज्य के हर जिले व ग्राम स्तर तक विस्तार देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग  ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आरती राजपूत की सक्रियता, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए राहुल नवरंग व राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग का मानना है कि आरती राजपूत की अगुवाई में पूरे मध्य प्रदेश में युवाओं को और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर संगठन से जोड़ा जाएगा तथा महाराजा बली जी के सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

जल्द होगी औपचारिक घोषणा

संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग की सहमति से नाम तय हो चुका है और जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से आरती राजपूत को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस फैसले की खबर आते ही मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।