-
☰
मध्य प्रदेश: बिजली संकट से जूझ रहा देवली गांव, अंधेरे में पढ़ने को मजबूर छात्र
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देवास जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग की तानाशाही और मनमानी कटौती के खिलाफ अब देवली गांव के लोगों का सब्र पूरी तरह टूट चुका है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: देवास जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग की तानाशाही और मनमानी कटौती के खिलाफ अब देवली गांव के लोगों का सब्र पूरी तरह टूट चुका है। भीषण गर्मी और उमस के इस दौर में बिजली विभाग की अघोषित और भारी कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है इसी बीच, जनपक्षीय और बेबाक पत्रकार राहुल नवरंग खुद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेकर उनकी पीड़ा को सीधे तौर पर सुना, जैसे ही पत्रकार राहुल नवरंग ग्राम देवली पहुंचे, ग्रामीणों का गुस्सा और दर्द खुलकर सामने आ गया लोगों ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई कि किस तरह बिना किसी शिड्यूल के लगातार बिजली काटी जा रही है और कुछ स्थानीय पत्रकार पैसे लेकर इस गंभीर मामले को दबाने में लगे हुए है। राहुल नवरंग के मौके पर पहुंचने से लापरवाह अधिकारी और भ्रष्ट तंत्र में हड़कंप मच गया है।
ग्राम देवली के लोग पिछले कई दिनों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और दिन हो या रात बिजली कब आएगी इसका कोई ठिकाना नहीं है। इस अघोषित कटौती ने पूरे गांव की रफ्तार रोक दी है क्योंकि शाम ढलते ही पूरा गांव काले अंधेरे में डूब जाता है और मासूम छात्र दीये तथा मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करने को विवश हैं। भीषण उमस और गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की हालत लगातार गंभीर होती जा रही है और बिजली न होने के कारण कूलर-पंखे सब शोपीस बनकर रह गए हैं। पूरी तरह कृषि पर निर्भर इस ग्रामीण अंचल में बिजली न मिलने के कारण किसानों की फसलें खेतों में ही सूखने लगी हैं, जिससे अन्नदाता बर्बादी की कगार पर आ गया है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत