-
☰
Jaipur Police Action: धार्मिक आयोजन में आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश नाकाम, 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर में माणक चौक थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है, जहाँ पुलिस और डीएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर में माणक चौक थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है, जहाँ पुलिस और डीएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी धार्मिक कथा कार्यक्रम में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे लेकिन पुलिस ने समय रहते इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानिए पूरी खबर विस्तार में। घेराबंदी कर पुलिस के किये आरोपी गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य एक धार्मिक आयोजन में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फ़िराक़ में थे लेकिन जयपुर पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। माणक चौक थाना पुलिस और जिला विशेष टीम डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से आए कुछ संदिग्ध लोग शहर में किसी बड़े धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। पर्याप्त जानकारी मिलने पर टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने लगे। फरार होने के प्रयास में आरोपियों ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर भी मारी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन को निशाना बनाना चाहता था गिरोह हालांकि पुलिस ने पीछा कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में किरणदीप कौर, रणवीर कौर, परमजीत कौर, बबली और गुलजिंदर सिंह शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में सक्रिय रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि गिरोह भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन को निशाना बनाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनकी योजना विफल हो गई। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत