-
☰
Delhi Government Action: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार की सख्ती, किताब-यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव अब मंज़ूर नहीं
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली की रेखा सरकार का प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख देखने को मिल रहा है, जहां उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है की कोई प्राइवेट स्कूल अब बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव नहीं बना पाएगा की उन्हें स्कूल की किताबें या यूनिफार्म स्कूल से ही दुगनी या तिगुनी कीमत पर लेने पड़ेगी।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली की रेखा सरकार का प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख देखने को मिल रहा है, जहां उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है की कोई प्राइवेट स्कूल अब बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव नहीं बना पाएगा की उन्हें स्कूल की किताबें या यूनिफार्म स्कूल से ही दुगनी या तिगुनी कीमत पर लेने पड़ेगी। जानिए पूरी खबर पहले के प्राइवेट स्कूलों के नियम दरअसल पहले प्राइवेट स्कूल बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव बनाते थे की उन्हें किताबें स्कूल से ही लेनी होगी और वो भी दुगनी से तिगुनी कीमत पर खरीदनी पड़ेगी और अगर पेरेंट्स स्कूल की बात नहीं मानते तो उन्हें स्कूल से भारी बेज़्ज़ती का भी सामना करना पड़ता था। ऐसा ही एक केस कुछ वक़्त पहले दिल्ली से ही सामने आया था, जहां प्राइवेट स्कूल से 1200 की 4 किताबें खरीदने से इंकार करने पर बच्चे के माता-पिता को स्कूल की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था और स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बच्चे की माता से गाली-गलौज करने की भी बात सामने आई थी। दिल्ली की रेखा सरकार के निर्देश दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की इस मनमानी को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए है और कहा है की कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाएगा की उन्हें किताब या स्कूल यूनिफार्म वही से खरीदने है। अगर कोई स्कूल ऐसा करता पाया गया तो स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की दौरान स्कूलों के लाइसेंस रद्द करने की भी बात कही गई है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत