Contact for Advertisement 9354759354


Delhi Crime News: 10 साल बाद कानून के शिकंजे में आए फरार दो भाई, सुपारी किलिंग से भी जुड़ा नाम

- Photo by : sociale media

दिल्ली  Published by: md anish , दिल्ली  Edited By: Shikha, Date: 08/07/2026 01:25:20 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 08/07/2026 01:25:20 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने करीब एक दशक से फरार चल रहे दो सगे भाई फिरासत अली और शाहनवाज अली, को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने करीब एक दशक से फरार चल रहे दो सगे भाई फिरासत अली और शाहनवाज अली, को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों उम्रकैद की सजा से बचते हुए अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहे थे। अब दोनों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है, जबकि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

1996 की हत्या का मामला

यह मामला 27 सितंबर 1996 का है। दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित पुराने कपड़ों के बाजार में साड़ी खरीदने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है की विवाद के बाद शाहनवाज अली ने इश्तियाक अहमद को जान से मारने की धमकी दी और उसी शाम अपने भाइयों फिरासत अली, अरशद अली तथा एक साथी के साथ मिलकर इश्तियाक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे।

उम्रकैद की सजा के बाद हुए फरार

बताया जा रहा है की मामले की जांच के बाद 2000 में अदालत ने फिरासत अली और शाहनवाज अली को उम्रकैद की सजा सुनाई। लेकिन जमानत मिलने के बाद दोनों फरार हो गए और कई वर्षों तक कानून की गिरफ्त से बाहर रहे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी रही।

मुंबई की सुपारी किलिंग से भी जुड़ा नाम

जांच में सामने आया है की फिरासत अली वर्ष 2006 के मुंबई के चर्चित सुपारी मर्डर केस में भी वांछित था। मुंबई पुलिस ने उसे 2018 में गिरफ्तार किया था, लेकिन 2021 में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद दिल्ली के हत्या मामले में 2023 में फरलो मिलने पर वह एक बार फिर फरार हो गया।

अलग-अलग राज्यों से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के बाद 4 जुलाई को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फिरासत अली को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से और शाहनवाज अली को झारखंड के गोड्डा से गिरफ्तार किया गया। फरारी के दौरान दोनों पुराने कपड़ों का कारोबार कर अपनी पहचान छिपाकर जीवन बिता रहे थे।

आगे होगी कानूनी कार्रवाई

जांच में सामने आया है की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। साथ ही फिरासत अली की गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को भी दे दी गई है, क्योंकि वह वहां के चर्चित हत्या मामले में भी वांछित रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related News

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश: मासूम बच्ची की मौत पर भड़के चन्दन मिश्रा, आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग

छत्तीसगढ़: नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर की हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार

Digital Governance: डिजिटल गवर्नेंस और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से बदलेगी छत्तीसगढ़ की कारोबारी तस्वीर

Married Woman Trafficking Allegation: तंत्र-मंत्र के बहाने पति से अलग कर 5 लाख में बेचने का लगा आरोप, 11 लोगों पर हुआ केस दर्ज 


Featured News