-
☰
Death Caused by Drug Overdose: सेक्स-एनहांसिंग दवा का ओवरडोज बना मौत का कारण, अवैध दवाओं का हुआ पर्दाफाश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: गुरुग्राम से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ 29 वर्षीय युवक की सेक्स-एनहांसिंग दवा के ओवरडोज लेने के कारण दिल का दौरा पड़ने से दर्दमक मौत हो गई हैं।
विस्तार
हरियाणा: गुरुग्राम से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ 29 वर्षीय युवक की सेक्स-एनहांसिंग दवा के ओवरडोज लेने के कारण दिल का दौरा पड़ने से दर्दमक मौत हो गई हैं। दरअसल यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 53 की है, जहाँ क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया कंपनी में काम करने वाले युवक की मौत हो गई हैं। मृतक युवक नागपुर का रहने वाला था और यहां एक किराए के फ्लैट में रहता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार की सुबह युवक का सहकर्मी उसे ऑफिस ले जाने के लिए उसके घर गया था। दोनों अक्सर साथ ही में ऑफिस जाया करते थे। फोन न उठाने और दरवाजा न खोलने पर सहकर्मी ने तुरंत पुलिस को मामले की सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। फिनलैंड से आने वाली थी मंगेतर पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके आने से पहले ही उसकी जान चली गई। पुलिस को शक है कि उसने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा ली थी, जिसके ओवरडोज होने पर उसको हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को दवाओं के कुछ रैपर और हेल्थ सप्लीमेंट्स भी बरामद हुए हैं। हार्ट अटैक की आशंका पुलिस अधिकारी प्रभारी सतिंदर रावल ने दावा किया है कि युवक ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा का सेवन करता था, जिसके ओवरडोज होने के कारण उसे हार्ट अटैक आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत की असल वजह पता लगाने के लिए दवाओं के सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी। नकली इंजेक्शनों का हुआ पर्दाफाश बताया जा रहा हैं कि इसी सप्ताह गुरुग्राम में स्वास्थ्य विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की थी। सेक्टर 62 के एक फ्लैट से माउंजारो नाम के नकली इंजेक्शन बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। ये आरोपी चीन से कच्चा माल मंगाकर नकली दवाएं बनाते थे और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सप्लाई करते थे, जिससे शहर में दवाओं के दुरुपयोग और अवैध कारोबार ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पीटीआई ने सोमवार को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान के हवाले से जानकारी दी कि नकली इंजेक्शनों की पहचान के लिए पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इस रैकेट में शामिल सभी लोगों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कड़ी जांच की जा रही हैं।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत