Contact for Advertisement 9354759354


Crime Crackdown: 17 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 18 घंटे में दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shikha , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 09/07/2026 03:19:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 09/07/2026 03:19:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के गुना जिले में धनिया कारोबारी के सहयोगी से हुई 17 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के गुना जिले में धनिया कारोबारी के सहयोगी से हुई 17 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

शीतला माता मंदिर के पास हुई थी वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुना शहर के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में हुई थी। धनिया व्यापारी के सहयोगी वासुदेव शर्मा के पास करीब 17 लाख रुपए नकद थे। वह रकम लेकर जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाशों ने पहले उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी और फिर रुपयों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

 आंखों में मिर्च डालकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि वासुदेव शर्मा राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले हैं और कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिए काम करते हैं। मंगलवार शाम उन्होंने पचोर क्षेत्र से पैसों का कलेक्शन किया था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर से कुंभराज जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह पायगा मोहल्ले के पास शीतला माता मंदिर के सामने पहुंचे, बाइक पर आए तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस की छह अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने भोपाल से दो आरोपियों राघव शर्मा और सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लूट की रकम भी आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई है।

तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

इस वारदात में शामिल तीसरा आरोपी रूद्र गोस्वामी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, वह आरोन निवासी है और अलग रास्ते से भागने में सफल रहा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी राघव शर्मा का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और गिरफ्तारी के समय भी उसके शरीर पर टांके लगे हुए थे। इसके बावजूद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

 आईजी ने घोषित किया था 30 हजार रुपए का इनाम

लूट की घटना के बाद गुना जिले के दौरे पर मौजूद आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद एसपी हितिका वासल के निर्देशन में पुलिस की छह टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं। पुलिस की तेजी से हुई कार्रवाई के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

 पुलिस की कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता

गुना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया था, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझा लिया। अब पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपी को गिरफ्तार करना और पूरे मामले की आगे की जांच पूरी करना है।
 

Related News

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश: मासूम बच्ची की मौत पर भड़के चन्दन मिश्रा, आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग

छत्तीसगढ़: नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर की हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार

Digital Governance: डिजिटल गवर्नेंस और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से बदलेगी छत्तीसगढ़ की कारोबारी तस्वीर

Married Woman Trafficking Allegation: तंत्र-मंत्र के बहाने पति से अलग कर 5 लाख में बेचने का लगा आरोप, 11 लोगों पर हुआ केस दर्ज 


Featured News