Contact for Advertisement 9354759354


UP Crime News: जमीन कब्जे के विवाद में सपा नेता हिरासत में, दूसरा पदाधिकारी फरार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/09/2026 03:09:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/09/2026 03:09:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया है। विवाद से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की हैं। पुलिस टीम ने रातभर आरोपितों के संभावित ठिकानों और घरों पर छापेमारी की हैं।

विवादित जमीन पर पहुंचे थे सपा नेता

बताया जा रहा हैं की मंगलवार को जफर अमीन डक्कू अपने कुछ सहयोगियों के साथ पिकअप वाहन से खोखर टोला स्थित विवादित जमीन पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद टीनशेड और पाइप को हटाने की कोशिश की गई। इसका महिलाओं ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक शुरू हो गई।विवाद के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों की तलाश में रात में कई स्थानों पर छापेमारी की।

सपा महानगर अध्यक्ष की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जफर अमीन डक्कू को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले में नाम सामने आने के बाद सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की तलाश की जा रही है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त के अनुसार क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जफर अमीन ने जमीन पर जताया अपना दावा

जानकारी के अनुसार जफर अमीन डक्कू की ओर से विवादित जमीन को अपना बताया गया है। उनका कहना है कि जमीन उनके नाम दर्ज है और उनके पास इससे संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं। उनके अनुसार जमीन के एक हिस्से में कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर उसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था, जिसे हटाने के लिए वह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहीं दूसरे पक्ष की आयशा खातून ने जमीन को सरकारी बताते हुए अलग दावा किया है। उनका आरोप है कि सरकारी जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने की कोशिश की गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Featured News