Contact for Advertisement 9354759354


Liquor Shop Attack: शराब खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद, सेल्समैन पर फावड़ा से किया हमला

- Photo by : social media

हिमाचल प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , हिमाचल प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/09/2026 04:34:22 pm Share:
  • हिमाचल प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/09/2026 04:34:22 pm
Share:

संक्षेप

हिमाचल प्रदेश: सोलन में ओल्ड डीसी ऑफिस चौक स्थित शराब के ठेके पर शराब खरीदने को लेकर हुआ विवाद देर रात हिंसक हो गया।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश: सोलन में ओल्ड डीसी ऑफिस चौक स्थित शराब के ठेके पर शराब खरीदने को लेकर हुआ विवाद देर रात हिंसक हो गया। दो युवकों ने कथित तौर पर ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

घटना के बाद घायल सेल्समैन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगे के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, पंकज ओल्ड डीसी ऑफिस चौक स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिषेक और पंकज नाम के दो युवक शराब खरीदने के लिए ठेके पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी सेल्समैन से बहस हो गई।

बेलचे से किया हमला

बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों युवकों ने कथित रूप से बेलचा उठाकर सेल्समैन पर हमला कर दिया। हमले में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार दोपहर पुलिस और मेडिकल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में लिया है।

सिरमौर के रहने वाले बताए जा रहे आरोपी

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए दोनों युवक सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में विवाद की वजह शराब खरीदने को लेकर हुई बहस सामने आई है। एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे की पूरी वजह तथा घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जा रहा है। अदालत की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


Featured News