Contact for Advertisement 9354759354


Bamboo Stick Murder: बांस के डंडे से मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी बेटा कुछ घंटों में हुआ गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Shubhi Shikha Nayal , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/09/2026 01:56:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/09/2026 01:56:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: सीतामढ़ी के चोरौत थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत में गुरुवार देर रात करीब एक बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 30 वर्षीय बेटे सिकिन्द्र मुखिया ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय मां पवित्री देवी उर्फ मनरखनी पर बांस के टुकड़े से हमला कर दिया।

विस्तार

बिहार: सीतामढ़ी के चोरौत थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत में गुरुवार देर रात करीब एक बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 30 वर्षीय बेटे सिकिन्द्र मुखिया ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय मां पवित्री देवी उर्फ मनरखनी पर बांस के टुकड़े से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

टाटी तोड़कर घर में घुसा आरोपी

जानकारी के मुताबिक सिकिन्द्र देर रात अपनी मां के फूस के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर की टाटी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बांस के टुकड़े से मां के सिर पर लगातार वार किए। हमले में पवित्री देवी के सिर पर गहरी चोट आई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसी परीक्षण मुखिया समेत ग्रामीणों के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बहन के घर छिपा था आरोपी

बताया जा रहा हैं की हत्या के बाद सिकिन्द्र गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर परिगामा पंचायत के योगिया गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने योगिया गांव स्थित उसकी बहन के घर से सिकिन्द्र मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पवित्री देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सिकिन्द्र की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। बताया गया कि वह पहले भी मोहल्ले की महिलाओं और बच्चों को डंडा लेकर दौड़ाता था। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में रहते हैं

बताया गया है कि पवित्री देवी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं तथा सभी की शादी हो चुकी है। परिवार के अधिकांश सदस्य दिल्ली में अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। आरोपी की पत्नी भी अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर काम करती है। घटना के वक्त घर में केवल पवित्री देवी और उनका बेटा सिकिन्द्र मौजूद थे। मां की हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।


Featured News