Contact for Advertisement 9354759354


Molestation Case: नरेला में युवती ने सहकर्मी पर नशीली दवा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 01:03:57 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:03:57 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विस्तार

दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता की गैरमौजूदगी में वारदात का आरोप

पुलिस के मुताबिक युवती नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहती है और लकड़ी के काम से जुड़ी है। शिकायत में युवती ने बताया कि घटना के दौरान उसके माता-पिता शहर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसे नशीली दवा दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसका वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। युवती के मुताबिक, उसे डराया गया कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पुलिस अब कथित वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। वहीं दूसरी ओर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस उसकी पहचान और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद रविवार रात स्थानीय लोग भी थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील की गई। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 


Featured News