Contact for Advertisement 9354759354


Sexual Assault Case: कई सालों तक किया लगातार दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाया तो रख दी दहेज़ की मांग 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 04:24:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 04:24:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से युवती को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और बाद में दहेज़ मांगने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से युवती को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और बाद में दहेज़ मांगने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। पुलिस ने मामले में युवक, उसके पिता और परिवार के अन्य पांच सदस्यों समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। 

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म 

जानकरी के अनुसार उत्तराखंड की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ ही शादी करने की बात आने पर दहेज माँगा गया। बताया जा रहा हैं की ऊधमसिंह नगर के बाजपुर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर मझोला पुलिस ने लाकड़ी फाजलपुर के रहने वाले युवक दानिश, उसके पिता और परिवार के अन्य पांच सदस्यों समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

कैसे हुई मुलाकात 

पीड़िता का कहना हैं की उसकी जान-पहचान लाकड़ी फाजलपुर के रहने वाले दानिश से हुई थी। उसने आरोप लगते हुए कहा है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती ने आरोप लगाया हैं की शादी का वादा कर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही वह लगातार युवक से शादी करने की बात कहती रही, लेकिन आरोपी और उसके परिजन बात को टालते रहे।

दहेज़ की राखी मांग 

जानकारी के मुताबिक जब युवती ने शादी के लिए दवाब बनाया तो युवक के परिवार की ओर से दहेज की मांग रख दी गई। बताया जा रहा हैं की मांग पूरी न होने पर उससे मानसिक रूप से परेशान किया गया। परेशान होकर युवती ने मझोला थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मझोला पुलिस ने शिकायती के आधार पर युवक, उसके पिता और परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत, संपर्क और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं। मझोला इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह का कहना हैं की जांच में सामने आने वाले साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Featured News