-
☰
Suicide Attempt: नाबालिकों की नहाते समय बनाई आपत्तिजनक वीडियो, आत्महत्या करने की करी कोशिश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ दो लड़कियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ दो लड़कियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करी। उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश इसलिए की क्योंकि, जब वह यमुना नदी में नहा रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। मामले का पता चलते ही पुलिस जांच में जुट गई हैं। साथ ही घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें मामले की सूचना मिली थी कि दो लड़कियों को जहर खाने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है, जिनकी उम्र 16 और 17 वर्ष बताई जा रही है। सुचना मिलते ही पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो उन्हें करवी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जिसके बाद दोनों लड़कियों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई बताया जा रहा हैं की जब दोनों लड़कियों को अस्पताल लाया जा रहा था तब पुलिस को उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को यमुना नदी में नहा रही थीं। उसी वक्त कुछ लोगों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और तस्वीरें भी खींच लीं। इस बात पर लड़कियों के परिजनों ने उन्हें खूब डांटा, जिसके बाद परेशान होकर दोनों ने जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए तीन टीमें तैनात की गई हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की पहली टीम को लड़कियों के इलाज की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। दूसरी टीम उनके परिवार के सदस्यों के साथ पूछताछ कर रही है और तीसरी टीम मामले की गंभीरता को देखता हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिल्ली: सोती हुई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, शक के चलते आए दिन होते रहते थे विवाद
Security Lapse: सबवे में हुई 62 वर्षीय बुजुर्ग की हुई हत्या, घटना के बाद सबवे की सुरक्षा पे उठे सवाल
Murder at Railway Station: शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के विवाद में युवक की मौत
Love Marriage Case: लड़की ने भाग कर की शादी, परिवार ने हत्या कर नदी किनारे जलाया शव