-
☰
Delhi Crime News: शक की आड़ में अपनी ही पत्नी के दोस्त की करी हत्या, खून से लथपथ हालत में किया सरेंडर
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: शालीमार बाग़ से एक रंजिश और शक के चलते की गई हत्या का मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ पति ने अपनी ही पत्नी के दोस्त की चाकू मरकर हत्या कर दी।
विस्तार
दिल्ली: शालीमार बाग़ से एक रंजिश और शक के चलते की गई हत्या का मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ पति ने अपनी ही पत्नी के दोस्त की चाकू मरकर हत्या कर दी। दरअसल ये मामला शालीमार बाग इलाके का हैं, जहाँ पति ने शक की आड़ में अपनी ही पत्नी के दोस्त का गाला रेतकर और शरीर पर कई बार चाकू से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। हैरानी वाली बात तो यह हैं की आरोपी हत्या को अंजाम देने के तुरंत बाद ही खून से सने कपड़ो में थाने पहुंच गया और अपना गुनाह कबुल कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस का कहना हैं की शव और हथियार बरामद करवाते वक्त भी आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी बल्कि वह लगातार मामले की कार्रवाई में पुलिस की मदद कर रहा था। आरोपी ने किया सरेंडर पुलिस की जांच में सामने आया हैं की इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले विरेंद्र(35) ने शालीमार बाग थाने में सरेंडर किया था। उसने अपना जुर्म कबुल करते हुए सारी वारदात पुलिस को बता दी, जिसमे उसने अपने ही 29 वर्षीय किरायेदार कन्हैया की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी के कहे अनुसार उसकी झुग्गी नंबर टी-210 पर पहुंची, तो सामने का मंज़र बेहद डरावना था। आरोपी विरेंद्र ने खुद ही पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचाया था। खून से लतपथ आरोपी पुलिस जैसे ही आरोपी के कहे अनुसार घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें वहां कन्हैया का खून से लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। आरोपी ने उसका केवल गाला ही नहीं रेता बल्कि कई बार उस पर चाकू से वार किया था। वारदात में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया गया हैं। सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा शुरुआती जांच में सामने आया हैं की उसे अपनी पत्नी और कन्हैया के बीच नाजायज संबंध होने का शक था। इसी शक की नाराज़गी के चलते उसने अपने पड़ोसी कन्हैया की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। CCTV फुटेज में भी आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी नज़र आई हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस तुरंत मामले की जांच शुरू करते हुए मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटनास्थल की जांच करने पर मामले से जुड़े सबूतों को इकठ्ठा किया गया। मौके पर मौजूद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले को दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई हैं।
दिल्ली: सोती हुई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, शक के चलते आए दिन होते रहते थे विवाद
Security Lapse: सबवे में हुई 62 वर्षीय बुजुर्ग की हुई हत्या, घटना के बाद सबवे की सुरक्षा पे उठे सवाल
Murder at Railway Station: शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के विवाद में युवक की मौत
Love Marriage Case: लड़की ने भाग कर की शादी, परिवार ने हत्या कर नदी किनारे जलाया शव