Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी केंद्र में कन्या पूजन कर बांटा फलाहार, सेवा कार्य के साथ मनाया जन्मदिन

- Photo by : social media

  Published by: Kamlesh Dewani ,   Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 16/10/2026 12:39:48 pm Share:
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 16/10/2026 12:39:48 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत नगर मां दुर्गा पंचमी के अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से संत हिरदाराम नगर स्थित सीहोर नाका, न्यू सब्जी मंडी के आंगनवाड़ी केंद्र में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत नगर मां दुर्गा पंचमी के अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से संत हिरदाराम नगर स्थित सीहोर नाका, न्यू सब्जी मंडी के आंगनवाड़ी केंद्र में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के उपाध्यक्ष महेश खटवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और फलाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कन्याओं का तिलक लगाकर सम्मान किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। समिति के सदस्यों ने महेश खटवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही बालाजी महाराज से नगर और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर महेश खटवानी ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केक काटने के स्थान पर छोटे बच्चों, जरूरतमंदों, अनाथ आश्रमों या आंगनवाड़ी केंद्रों में सहयोग करके भी जन्मदिन को यादगार बनाया जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भी इस दिन को सार्थक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, रूप सोनी, गुरदास रामचंदानी, पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष गुलाब जेठानी, पंडित राजकुमार गर्ग, रमेश तोलानी, राजकुमार धानुक, शमी गंगवानी, सुपरवाइजर दीपा, कला रजक, ज्योति कनोजिया, भारती भंभानी, इंद्रा खड़े और चंद्रा लोधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।